लोहरदगा: बोरी में मिला कटा हुआ शव, सिर और पैर बरामद, हाथ व धड़ गायब; फैली सनसनी
शव की पहचान और घटना के कारणों की जांच
लोहरदगा सदर थाना क्षेत्र स्थित ओयना टेंगरा तालाब से मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे एक अज्ञात व्यक्ति के क्षत-विक्षत शव के अंग बरामद होने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। शव का सिर और पैर एक बोरी में बंद अवस्था में तालाब से बरामद हुआ, जबकि शरीर के अन्य हिस्से नहीं मिले हैं। इस कारण मृतक की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। जानकारी के अनुसार तालाब में मछली पकड़ने पहुंचे कु