गोड्डा: गुलजार बाग में पत्नी और बच्चों के वियोग में एक युवक ने खाया कीटनाशक, हालत गंभीर
Godda, Godda | Oct 4, 2025 शनिवार की दोपहर नगर थाना क्षेत्र के गुलजारबाग मुहल्ले में कुंदन साह(35) ने कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया।गंभीर स्थिति में उसे सदर अस्पताल लाया गया जहाँ इलाज के बाद उसे भागलपुर रेफर किया गया। पीड़ित की पत्नी सावन के पूर्व अपने चारों बच्चों के साथ मायके चली गयी थी जो दुर्गा पूजा के बाद आने की बात कही थी। आज फोन पर दुत्कार के बाद उसने इस घटना को अंजाम दिया।