बेरमो: चपरी पेट्रोल पंप के पास सड़क हादसे में एक युवक की मौत, एक का फुसरो में इलाज जारी
Bermo, Bokaro | Apr 6, 2026 बेरमो अनुमंडल क्षेत्र के फुसरो-नावाडीह मुख्य मार्ग के चपरी पेट्रोल पंप के समीप हुए दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।घटना के बाद स्थानीय लोगों तथा नावाडीह पुलिस के सहयोग से दोनों को तत्काल उठाकर अनुमंडलीय अस्पताल फुसरो लाया गया।