उतरौला: उतरौला पुलिस ने तेंदुआ तकिया से बच्चे का अपहरण करने वाले अभियुक्त को किया गिरफ्तार, बच्चे को सकुशल किया बरामद
23 मार्च रविवार को 3 बजे बच्चे का अपहरण करने वाले अभियुक्त को उतरौला पुलिस द्वारा तेंदुआ तकिया से गिरफ्तार किया ।अभियुक्त से पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार करते हुये बताया कि मै बच्चे को चोरी से पकड़कर कर मारने की नियत से अपने घर लाया था तभी बच्चे की मां एवं परिजन व तमाम गांव के लोग बच्चे को खोजने लगे तो मै डरकर बच्चे को अपने घर की डेहरी में बन्द कर दिया था।