उतरौला: उतरौला थाना क्षेत्र में पुलिस ने महिलाओं को साइबर फ्रॉड से बचाव की जानकारी दी
22 मार्च शनिवार दोपहर 1 बजे उतरौला थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर पुलिस द्वारा महिलाओं को साइबर फ्रॉड के बारे में बताते हुए उससे बचाव की जानकारी दी गई। बताया गया कि मोबाइल पर अनजान लिंक ना डाउनलोड करें, अपना ओटीपी किसी से शेयर ना करें एवं वीडियो कॉल ना रिसीव करें इससे साइबर अपराधी लोगों को अपने जाल में फसाते हैं, दिक्कत पर पुलिस से संपर्क को कहा गया।