क्षय विभाग में कार्यरत डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर सतीश शंकर यादव द्वारा गुरुवार को अपने स्वर्गीय पिता शिव मूर्ति यादव के स्मृति में टीबी रोग से प्रभावित 101 मरीजों को पोषण पोटली भेट कर गोद लेने का सराहनीय कार्यक्रम का आयोजन कर एक मिसाल प्रस्तुत की। लोगों से अपील की गई की आप कहीं भी टीवी के लक्षणों से प्रभावित व्यक्ति को देखें तो उन्हें अस्पताल पहुंचाएं।