अलाव में झुलसी महिला का सदर अस्पताल में इलाज के दौरान हालत नाजुक हो गयी । यह मामला रात साढ़े आठ बजे का है। पीड़िता को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया । बताया जाता हैं कि डूमर के समीप घर मे ठण्ड से बचने के लिए पीड़िता अलाव सेंक रही थी कि इसी दौरान अलाव की चपेट में आ गयी जिससे पीड़िता झुलस गयी। इस घटना के बाद परिजनों में चिंता का माहौल है।