रहली: ग्राम उदयपुरा में 21 अप्रैल से बहेगी धर्म की रसधार, रुद्र महायज्ञ और शिव महापुराण की तैयारियाँ तेज
Rehli, Sagar | Apr 12, 2026 ग्राम उदयपुरा में 21 अप्रैल से बहेगी धर्म की रसधार: रुद्र महायज्ञ और शिव महापुराण की तैयारियाँ तेज रहली- ग्राम उदयपुरा में स्थित दक्षिण मुखी हनुमान जी मंदिर परिसर में गयारह कुण्डीय शिव शक्ति रुद्र महायज्ञ एवं संगीतमय शिव महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन दिनाँक 21 अप्रैल से 28 अप्रैल तक किया जाना है।आयोजन को लेकर तैयारियां तेज हो गई है।