ऊंचाहार: ब्रहमौली के पास बोलेरो की टक्कर से एक ही बाइक पर सवार चार लोग घायल, एक को जिला अस्पताल रेफर किया गया
रायबरेली व प्रतापगढ़ जिले की सीमा पर रविवार की शाम, ब्रहमौली के पास बोलेरो ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी,घटना में एक ही बाइक पर सवार नीलेश कुमार, अंजली, रोशनी नजनपुर बड़ा सरबहदा गांव के सनी सड़क पर गिरकर घायल हो गये, स्थानीय लोगों ने एम्बुलेंस की मदद से घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया।जहां से प्राथमिक उपचार के बाद नीलेश को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।