पन्ना: कलेक्टर की जनसुनवाई में पहुंचे 36 आवेदक, समस्याएं सुनकर अधिकारियों ने किया निराकरण
Panna, Panna | Jun 16, 2026 जिला मुख्यालय स्थित कलेक्टर कार्यालय में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में 36 आवेदकों ने अपनी समस्याएं और शिकायतें प्रशासन के समक्ष रखीं। जनसुनवाई में कलेक्टर ऊषा परमार, अपर कलेक्टर मधुवंतराव धुर्वे एवं संयुक्त कलेक्टर कुशल सिंह गौतम सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने आमजन की समस्याएं सुनकर उनके निराकरण की कार्रवाई की।