मधुबन: मधुबन पुलिस ने पर्व की सकुशलता के लिए दंगा नियंत्रण उपकरणों के साथ निकाला रूट मार्च, दिलाया सुरक्षा का भरोसा
Madhuban, Mau | Sep 26, 2025 पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट है। शुक्रवार दोपहर 12 बजे पर्व की सकुशलता के लिए मऊ पुलिस अधीक्षक इलामारन जी के निर्देश पर मधुबन सीओ अभय कुमार सिंह व थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव सिंह के नेतृत्व में मय महिला व पुरुष पुलिस के जवानों ने मधुबन नगर समेत प्रमुख बाजारों में रूट मार्च निकाला। इस दौरान जहां अराजक तत्वों को चेताया, वहीं लोगों में सुरक्षा का एहसास भी।