दुमका जिला के रानीश्वर थाना के भुस्की पहाड़ी गांव में सोमवार की रात शराब के नशे में धुत्त बेटे ने अपनी विधवा मां की गला रेतकर हत्या कर दी। मृतका की पहचान 54 वर्षीय सुंदरी मोहली के रूप में हुई है। बताया जाता है कि कल देर शाम मां-बेटे के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। नशे में धुत्त दिलवान मोहली ने धारदार हथियार से मां पर हमला कर दिया।