स्याना: ग्राम मंडोना के मंगरे में कुत्तों के हमले से घायल बारासिंघा ने एक घर में घुसकर बचाव किया, वन विभाग को सौंपा गया
Siyana, Bulandshahr | Apr 30, 2026
क्षेत्र के ग्राम मंडोना के मंगरे निवासी बुद्ध प्रकाश के मकान में कुत्तों के हमले से घायल एक बारासिंघा घुस गया। वहीं मकान में मौजूद लोगों ने घायल बारासिंघा की देखभाल करते हुए घटना की जानकारी वन विभाग को दी। सूचना पर पहुंचे वन विभाग कर्मी घायल बारहसिंगा को अपने साथ ले गए। गुरुवार को बुद्ध प्रकाश ने बताया कि कुत्तों के हमले से घायल एक बारासिंघा घर में घुस आया।