मुजफ्फरपुर जिले के सिवाईपट्टी थाना क्षेत्र के सोढ़ना माधोपुर गांव से एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। जिसे मंगलवार दोपहर करीब दो बजे में न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। गिरफ्तार आरोपी का पहचान उक्त गांव के मो. मेराज के रूप में हुई है। थाना अध्यक्ष त्रिपुरारी कुमार राय ने बताया कि आरोपित की 23 सितंबर से ही पुलिस तलाश कर रही थी।