सादाबाद: अज्ञात वाहन की टक्कर से पल्हावत के युवक की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम, पुलिस ने शव भेजा पोस्टमार्टम के लिए
पल्हावत का रहने वाला युवक राहुल अपना ट्रक लेकर मेरठ की साइड जा रहा था, अलीगढ़ से निकलते ही उसकी गाड़ी में डीजल खत्म हो गया वह रोड पार कर डीजल लेने जा रहा था तभी अज्ञात वाहन ने उसमें टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल में डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। जब यह सूचना गांव पहुंची तो परिजनों में कोहराम मच गया, गांव में भी शोक की लहर छा गई है