चरखारी के मेला मंच पर आयोजित अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में काव्य की अनोखी गंगा बही। विधायक राजपूत ने माँ सरस्वती की वंदना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। ग्वालियर के अंतरराष्ट्रीय कवि राजकिशोर राज की रचना "कब बरसोगे बादल" ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। रीवा, दिल्ली, रायगढ़ और जयपुर से आए कवियों ने भी अद्भुत प्रस्तुति देकर पूरे पंडाल में जोश भर दिया।