मंदसौर: नारकोटिक्स विंग ने चलाया नशा मुक्ति अभियान,हजारों लोगों को किया जागरूक मंडी गेट चौराहे पर
मंदसौर के मंडी गेट चौराहे पर 26 जून शाम 6 बजे नारकोटिक्स प्रकोष्ठ ने मुस्लिम युवा फाउंडेशन के सहयोग से नशा मुक्ति जनजागृति कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें 800 से 1000 युवाओं और बुजुर्गों ने भाग लिया,अधिकारियों ने नशे के दुष्प्रभाव, बचाव और उपचार की जानकारी देकर लोगों को नशे से दूर रहने का संदेश दिया,