बीना: कटरा मंदिर से महाराणा प्रताप जन्म जयंती पर वाहन रैली निकाली गई, क्षत्रिय समाज के लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे
Bina, Sagar | May 25, 2025 बीना में महाराणा प्रताप जन्म जयंती पर कई जगह कार्यक्रम आयोजित किए गए। वही बीना में क्षत्रिय समाज के द्वारा वाहन रैली का आयोजन किया गया। वाहन रैली में बड़ी संख्या में क्षत्रिय समाज के लोग शामिल हुए। रविवार शाम 5:00 बजे निकाली गई वाहन रैली कटरा मंदिर से प्रारम्भ हुई जो अंबेडकर तिराहा सर्वोदय होते हुए स्टेशन रोड से कच्चा रोड नरसिंह मंदिर पर संपन्न हुई ।