वल्लभनगर: कानोड़ थाना पुलिस ने चोरी की वारदात का 48 घंटे में किया खुलासा, बरामद हुए जेवरात, महिला सहित 2 आरोपी गिरफ्तार
उदयपुर जिले के कानोड़ थाना पुलिस ने चोरी की वारदात का 48 घंटे में खुलासा कर दिया। रविवार शाम 6 बजे मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने जेवरात बरामद करके महिला सहित 02 आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। प्रार्थी राजेन्द्र कुमार पिता बंशीलाल निवासी उम, जिला टोंक, हाल निवास कानोड ने अपने मोबाइल पर सीसीटीवी कैमरे में देखकर महिला द्वारा आभूषण चोरी करने की रिपोर्ट दर्ज कराई।