हुसैनाबाद: मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान तेज, घर-घर जाकर होगा वोटरों का सत्यापन ।
हुसैनाबाद निर्वाचन आयोग के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 अभियान के तहत हुसैनाबाद एसडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी समीर अल्फ्रेड मुर्मू ने कई मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर बीएलओ एवं बीएलए-2 के साथ बैठक की। उन्होंने 30 जून से 29 जुलाई तक घर-घर सत्यापन अभियान को पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता से चलाने का निर्देश दिया। 5 अगस्त को प्रारूप मतदाता सूची प्रकाशित होगी