कैराना: कैराना से नोएडा के लिए नियमित बस सेवा का संचालन शुरू, यात्रियों को मिलेगी राहत
निरंतर तत्पर सामाजिक संगठन के अध्यक्ष शमून उस्मानी ने गुरुवार शाम करीब चार बजे बताया कि नोएडा डिपो से कैराना के लिए बस संचालन की मांग लगातार उठाई जा रही थी। इस संबंध में संगठन ने डिपो अधिकारियों से वार्ता कर शीघ्र सेवा शुरू कराने का अनुरोध भी किया था। पहले समय निर्धारण में दिक्कतों के चलते केवल एक बस का संचालन शुरू किया गया था।