झालरापाटन: उम्मेदपुरा गांव में मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत
झालरापाटन के उमेदपुरा गांव में एक मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक गांव का ही रहने वाला भैरूलाल है। सदर थाना पुलिस ने बुधवार दोपहर करीब 1:00 बजे शव का पोस्टमार्टम करवा कर मामले में जांच शुरू की है। भेरूलाल सड़क पर गिरकर बेहोश हो गया था। जिसके बाद परिजन उसे उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।