दुधि: म्योरपुर में चलती पिकअप में लगी आग, चालक सुरक्षित, सब्जी लेकर छत्तीसगढ़ से वाराणसी जा रही थी
म्योरपुर थाना क्षेत्र में बुधवार दोपहर लगभग साढ़े 3 बजे एक चलती पिकअप वाहन में अचानक आग लग गई। यह घटना मुर्धवा-बीजपुर मार्ग पर खैराही के पास हुई। हादसे के समय पिकअप छत्तीसगढ़ से वाराणसी की ओर सब्जी लेकर जा रही थी।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज गति से जा रही पिकअप के इंजन से धुआं निकलता देख राहगीरों ने चालक को इशारा कर इसकी जानकारी दी।