बालोद: बालोद से शुरू होगा संत रविदास 650वीं जयंती राष्ट्रीय अभियान, 2027 तक चलेगा
Balod, Balod | Jul 29, 2026 बालोद में संत रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती को राष्ट्रीय स्तर पर मनाने के लिए 29 जुलाई 2026 से 20 फरवरी 2027 तक चलने वाला महाअभियान शुरू होगा। यह योजना बालोद के जुंगेरा भाजपा कार्यालय में बिलासपुर संभाग सह प्रभारी अभिषेक शुक्ला ने पेश की।