जशपुर/ जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां पत्नी को ससुराल से लाने पहुंचे पति के साथ कथित रूप से मारपीट की गई। गुरुवार की शाम छह बजे मिली जानकारी के अनुसार जशपुर रक्षित कॉलोनी निवासी दुबराज नायक ने आरोप लगाया है कि ससुराल पक्ष द्वारा उन पर हिंदू धर्म छोड़कर ईसाई धर्म अपनाने का दबाव बनाया गया, विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की गई।