मालथोन: मालथौन ओवर ब्रिज के पास सड़क और वाल्व चैंबर की हालत खराब, हादसों का खतरा
Malthon, Sagar | Apr 9, 2026 मालथौन। नगर में नल-जल योजना का कार्य आमजन के लिए सुविधा के बजाय दुविधा बनता जा रहा है। कार्यदायी एजेंसी के ठेकेदार और कर्मचारियों की लापरवाही के कारण नगरवासी और राहगीर हर दिन हादसों का शिकार हो रहे हैं। बस स्टैंड से लेकर मुख्य मार्ग तक, निर्माण के नाम पर छोड़ी गई अव्यवस्थाओं ने लोगों का पैदल चलना भी दूभर कर दिया है।