बांका: इंडियन इंक्लूसिव पार्टी के गोपाल कुमार बने जिलाध्यक्ष, वोटिंग से हुआ चयन
Banka, Banka | Jan 28, 2026 इंडियन इंक्लूसिव पार्टी द्वारा बुधवार की दोपहर दो बजे बांका के एक निजी होटल में जिला स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का उद्देश्य संगठन को सशक्त बनाना एवं उसका विस्तार करना था। कार्यक्रम का नेतृत्व पार्टी के पंचायती राज प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मुकेश कुमार मंडल ने किया। बैठक के दौरान संगठनात्मक प्रक्रिया के तहत जिलाध्यक्ष पद के लिए चयन किया गया।