जमुई: रवई पोखर के पास मैजिक वाहन और ई-रिक्शा की आमने-सामने टक्कर, चार घायल, एक की हालत गंभीर
Jamui, Jamui | Sep 17, 2025 सिकंदरा प्रखंड क्षेत्र के रवई पोखर के पास बुधवार की दोपहर 12 बजे मैजिक वाहन और ई-रिक्शा की आमने-सामने जोरदार टक्कर हों गई। जिससे दोनों वाहन पर सवार चार लोग घायल हो गए। वही एक वृद्ध की हालत गंभीर होने पर उसे सदर अस्पताल लाया गया था। जहां उसकी स्थिति गंभीर होते देख इलाज कर रहे चिकित्सक ने उसे बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया।