सोमवार को दोपहर करीब एक बजे से एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। वीडियो में एक युवक बता रहा कि ग्रामसभा बसवार कला में गाटा संख्या 1290क व जंगल झाड़ी की सरकारी भूमि से अवैध लकड़ी की कटाई की जा रही। वीडियो में एक पिकअप वाहन पर लकड़ी लदी हुई और कुछ लकड़ियां पड़ी हुई दिखाई दे रही है। वहीं युवक यह भी कह रहा कि घटना की खबर पर डायल 112पुलिस आई और वाहन को ले गई