बेरमो: फुसरो में निर्जला एकादशी पर श्याम बाबा की भव्य निशान यात्रा, भजन संध्या आज
Bermo, Bokaro | Jun 25, 2026 बेरमो अनुमंडल क्षेत्र के फुसरो में निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर गुरुवार को श्री श्याम बाबा की निशान यात्रा बड़े धूमधाम से सुबह 7 बजे निकाली गई। यात्रा का शुभारंभ श्री अग्रसेन स्मृति भवन, फुसरो से हुआ। हाथों में ध्वज लिए सैकड़ों श्रद्धालु जयकारे लगाते हुए फुसरो बाजार होते हुए करगली बाजार स्थित शिवनारायण श्याम मंदिर पहुंचे।