राजातालाब: रूपापुर में हाईवे किनारे खड़े ट्रक से टकराई बाइक, युवक की हुई मौत
रूपापुर में हाईवे किनारे खड़े ट्रक से टकराई बाइक, युवक की मौत वाराणसी के मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के रूपापुर स्थित वाराणसी-प्रयागराज नेशनल हाईवे पर रविवार रात करीब 10 बजे सड़क किनारे खड़े ट्रक से तेज रफ्तार बाइक टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक वाहन सहित प्रयागराज की ओर फरार हो गया।