रामपुर: कलेक्ट्रेट सभागार में ADM की अध्यक्षता में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जयंती की तैयारियों की समीक्षा बैठक की गई
Rampur, Rampur | Sep 27, 2025 शनिवार को शाम चार बजे मिली जानकारी के अनुसार 02 अक्टूबर को महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जयंती के आयोजनों की तैयारियों की समीक्षा बैठक अपर जिलाधिकारी (एडीएम) (प्रशासन) डॉ. नितिन मदान की अध्यक्षता में हुई। एडीएम ने अधिकारियों को साफ-सफाई, पेयजल, निर्बाध विद्युत आपूर्ति, सुरक्षा और यातायात प्रबंधन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।