रामपुर: शुक्रवार को अपर पुलिस अधीक्षक अनुराग सिंह ने थाना सिविल लाइन का आकस्मिक निरीक्षण किया
Rampur, Rampur | Sep 26, 2025 शुक्रवार को शाम सात बजे के आसपास अपर पुलिस अधीक्षक अनुराग सिंह द्वारा थाना सिविल लाइन का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने थाना कार्यालय में रखे गए अपराध रजिस्टर, त्यौहार रजिस्टर, मालखाना रजिस्टर, विवेचना रजिस्टर और फ्लाई शीट समेत अन्य अभिलेखों की जाँच की। अपर पुलिस अधीक्षक ने संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।