चैनपुर: रामपुर गांव फिर से चर्चा में, जमीन विवाद के बाद मछली चोरी का आरोप, पुलिस जांच तेज
चैनपुर थाना क्षेत्र के रामपुर गांव एक बार फिर चर्चा में है। इस बार मछली चोरी का आरोप लगाया जा रहा है। हालांकि पुलिस मामले की जांच में जुटी है और स्थिति स्पष्ट करने का प्रयास कर रही है। बता दें कि 23 मई को रामपुर गांव में दो पक्षों के बीच जमीन विवाद को लेकर हिंसक झड़प हुई थी। गोली चलने से एक युवक की मौत हो गयी थी, जबकि तीन जख्मी हुए थे।