मोतिहारी: मोतिहारी जिलाधिकारी के कार्यालय कक्ष में उद्यमी संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया
राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना 'सात निश्चय-3' के तहत औद्योगिक विकास को विशेष प्राथमिकता देते हुए आज जिलाधिकारी श्री सौरभ जोरवाल ने अपने कार्यालय कक्ष में "उद्यमी संवाद कार्यक्रम" का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए उद्यमियों ने भागीदारी की और अपनी समस्याओं एवं सुझावों को जिला प्रशासन के समक्ष रखा।