नगला मिर्जा बड़ा स्थित भीम सेवक संघ के जिला कार्यालय पर मान्यवर कांशीराम साहब का जन्मदिवस रविवार दोपहर तीन बजे करीब धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में संघ के संरक्षक रामदास मानव ने फीता काटकर जिला कार्यालय का उद्घाटन किया तथा महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान कांशीराम साहब की शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया गया।