बसवा: बांदीकुई में भारत संकल्प अभियान और दीपावली स्नेह मिलन समारोह का आयोजन, विधायक ने की शिरकत
Baswa, Dausa | Oct 16, 2025 भाजपा द्वारा गुरुवार शाम 5 बजे को शहर के बडियाल रोड स्थित जनसुनवाई केंद्र पर आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान और दीपावली स्नेह मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समारोह को संबोधित करते हुए विधायक भागचंद टांकडा ने कहा कि जिस गांव में आर्थिक संपन्नता होती है, उसकी दिशा और दशा दोनों अलग होती हैं। उन्होंने स्थानीय उत्पादों को खरीदने पर जोर दिया।