सांगानेर: दूदू नरैना सड़क मार्ग पर स्थित सौर ऊर्जा प्लांट के वेस्टेज इलाके में लगी भीषण आग, आसपास के इलाके में फैला धुआं
दूदू-नरैना मार्ग पर एक सौर ऊर्जा कंपनी के वेस्टेज इलाके में भीषण आग लग गई। आग सड़क किनारे डंप किए गए रिसाइक्लिंग वेस्टेज में लगी, जिसमें केमिकल युक्त कचरा होने के कारण आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। आग की ऊंची-ऊंची लपटें दूर-दूर तक दिखाई देने लगीं, जबकि पूरे इलाके में धुएं का गुबार फैल गया। स्थानीय लोगों के अनुसार पुलिस व दमकल को सूचना दी।