मंझनपुर: कौशाम्बी में गौ रक्षार्थ यात्रा का आगमन 23 मई को शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद की मौजूदगी में होगा
कौशांबी में 23 मई को गविष्ठि गौ रक्षार्थ यात्रा का आगमन होने जा रहा है। ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती की मौजूदगी में निकाली जा रही इस यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। यात्रा गोरखपुर से शुरू होकर विभिन्न जिलों से गुजरते हुए कौशांबी पहुंचेगी। कड़ा धाम में पूजा-अर्चना के बाद यह यात्रा जिले में भृमण करेगी।