कापसहेड़ा: श्याम विहार से द्वारका AATS पुलिस ने चोरी की वारदातों में लिप्त एक बदमाश को किया गिरफ्तार, चोरी की एक बाइक बरामद
द्वारका ज़िले की AATS पुलिस ने चोरी की वारदातों में लिप्त एक नामी बदमाश को श्याम विहार से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किये गए बदमाश का नाम दीपक है जो नजफगढ़ के Z ब्लॉक का रहने वाला है। पुलिस ने इसके पास से चोरी की एक बाइक को बरामद किया है। यह छावला थाने का नामी बदमाश है और इसके ऊपर पहले से चोरी के 6 मामले दर्ज़ है।