कापसहेड़ा: बामनोली से द्वारका सेक्टर-23 थाना पुलिस ने लूटपाट करने वाले एक बदमाश को किया गिरफ्तार, चोरी की एक बाइक बरामद
द्वारका सेक्टर 23 थाना पुलिस ने लूटपाट करने वाले एक बदमाश को बामनोली गांव से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किये गए बदमाश का नाम प्रियांशु है जो द्वारका सेक्टर 28 का रहने वाला है। पुलिस ने इसके पास से चोरी की एक बाइक को बरामद किया है। इसके ऊपर पहले से ही 3 आपराधिक मामले दर्ज़ है। इसकी गिरफ्तारी से पुलिस ने दो मामलो को सुलझाने का दावा किया है।