भोरंज: भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने मुख्यमंत्री पर झूठे वादों का आरोप लगाते हुए साधा निशाना
भारतीय जनता पार्टी के हमीरपुर जिला अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश की 28 लाख महिलाएं हर महीने 1500 रुपये की प्रतीक्षा कर रही हैं, जबकि करीब 15 लाख युवा रोजगार की तलाश में हैं। इसके बावजूद मुख्यमंत्री बिहार चुनाव प्रचार में व्यस्त हैं।