सैदपुर: नैसारा में अज्ञात वाहन ने बाइक मैकेनिक को रौंदा, मौत के बाद मचा कोहराम, मृतक ने छोड़ी 3 महीने की दुधमुँही संतान
नंदगंज थाना क्षेत्र के नैसारा में वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने स्थानीय निवासी बाइक मैकेनिक 30 वर्षीय उमेश प्रजापति को बुरी तरह रौंद दिया। इस हृदयविदारक घटना में उसकी घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना मिलने पर वहाँ पहुँची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।