गढ़वा: NEET UG-2026 परीक्षा को लेकर गढ़वा पुलिस अलर्ट, होटल-लॉज की हुई सघन जांच, गढ़वा में बने तीन परीक्षा केंद्र
Garhwa, Garhwa | Jun 21, 2026 NEET UG-2026 की पुनर्परीक्षा को कदाचारमुक्त, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए गढ़वा पुलिस पूरी तरह सक्रिय है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर शनिवार देर रात थाना प्रभारी गढ़वा के नेतृत्व में अलग-अलग टीमों का गठन कर शहर के विभिन्न होटल एवं लॉजों में सघन जांच अभियान चलाया गया।जांच के दौरान बाहर से आकर ठहरे छात्रों, उनके परिजनों तथा अन्य लोगों के