चाकुलिया प्रखंड के सोनाहातू पंचायत अंतर्गत आंधारिया गांव की पुरना बस्ती में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के तहत स्थापित सोलर जलापूर्ति जलमीनार पिछले एक वर्ष से खराब पड़ा है। इसके कारण बस्ती के करीब 17 परिवार गंभीर पेयजल संकट का सामना कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि जलमीनार की मरम्मत को लेकर पंचायत व विभाग को कई बार सूचना दी गई, लेकिन अब तक कोई पहल नहीं हुई।