घोड़ाडोंगरी: मौसम बदला: घोड़ाडोंगरी में ओलावृष्टि और बारिश से किसानों को फसल नुकसान की चिंता
सोमवार सुबह करीब 10 बजे क्षेत्र में अचानक मौसम ने करवट ली और तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। कुछ ही देर में ओलावृष्टि भी होने लगी, जो लगभग 10 मिनट तक जारी रही। इस अचानक बदलाव से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली, वहीं किसानों की चिंता बढ़ गई है। तेज हवा और ओलावृष्टि के कारण खेतों में खड़ी फसलों को नुकसान पहुंचने की आशंका जताई जा रही है।