बुधवार को शाम 5:30 में बेमेतरा जिला साहू संघ के कार्यालय में जिला साहू समाज की बैठक संपन्न हुई है। जिसमें बेमेतरा जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किया गया है।जहां समाज के किसी भी कार्यक्रम में अतिथि नहीं बनाए जाने प्रस्ताव पारित किया गया है। सामाजिक युवक के सड़क हादसे में हुए मौत मामले समाज नाराज है।