बरकट्ठा क्षेत्र के बरकनगांगो पंचायत में मंगलवार शाम 7:30 बजे विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के द्वारा नगर भ्रमण करने के साथ-साथ भव्य मंगला आरती कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें विश्व हिंदू परिषद के प्रखंड अध्यक्ष भागीरथ प्रसाद, मंत्री सत्यम भारती, सत्संग प्रमुख तुलसी कुमार, समर सत्ता प्रमुख मुकेश पांडे, मीडिया प्रभारी मंटू पांडे उपस्थित थे।