चंदौसी: चंदौसी मुरादाबाद बायपास पर दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, तीन लोग घायल, मौके पर पहुंची थाना बनियाठेर की पुलिस
चंदौसी-मुरादाबाद बाईपास स्थित मंडी चौराहा के पास सोमवार दोपहर 4:00 बजे की करीब दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में चंद्रपाल, गौरव और हरीश गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही डायल 112 और थाना बनियाठेर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया,