कलेर: शराब के खिलाफ कलेर थाना व एएलटीएफ की बड़ी कार्रवाई, 60 लीटर देशी शराब बरामद
Kaler, Arwal | Jun 14, 2026 अरवल जिले के कलेर थाना एवं एएलटीएफ (एंटी लिकर टास्क फोर्स) की संयुक्त टीम ने शराब के विरुद्ध विशेष अभियान चलाते हुए बड़ी कार्रवाई की। थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर छापेमारी के दौरान 60 लीटर देशी शराब बरामद की गई। वहीं अवैध शराब निर्माण में प्रयुक्त करीब 3000 लीटर जावा महुआ को मौके पर ही विनष्ट कर दिया गया।